फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बौखलाहट में भाजपा नेताओं को निशाना बना रहे आतंकी : रैना

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। पूंछ के बालाकोट में भाजपा नेता के घर हमले की कड़ी निंदा करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने इसे आतंकवादियों की बौखलाहट करार दिया है। रविवार को कालाकोट दौरे के दौरान रविंद्र रैना ने बताया कि घाटी में जिस तरह से चुन-चुनकर आतंकवादियों को मार गिराया है, उससे अन्य आतंकी बौखला गए हैं और भाजपा नेताओं को निशाना बना रहे हैं। रैना ने कहा कि भाजपा नेता आतंकवादियों की झूठी धमकी और कायराना हरकतों से डरने वाले नहीं। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि पाकिस्तान को हर बार मुंह की खानी पड़ी है।
विज्ञापन

रैना ने आरोप लगाया कि रोशनी भूमि घोटाले में कांग्रेस के कई दिग्गज नेता शामिल है। अब जब सीबीआई मामले की गहन जांच करेगी तो कांग्रेस के दिग्गज नेता जिन्होंने गरीबों की जमीन पर अपना हक जमाया, उनको पकड़ कर सलाखों के पीछे बंद किया जाएगा। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में किसी भी आरोपी को नहीं बख्शा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें