फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठवीं कक्षा की सिंथिया रखती है परिवार का पूरा ध्यान

विज्ञापन
सिंथिया शर्मा
विज्ञापन
राजोरी। आठवीं कक्षा की छात्रा सिंथिया शर्मा न केवल स्कूल में अच्छे बच्चों में मानी जाती है। बल्कि परिवार में सबका ध्यान रखने में भी सबसे आगे है।
विज्ञापन

जवाहर नगर निवासी अनिल शर्मा की बेटी सिंथिया शर्मा परिवार में इकलौती बेटी है। वह बेटी होने के साथ-साथ बेटा होने का भी पूरा फर्ज निभा रही है। उसके माता-पिता दोनों सरकारी नौकरी करते हैं। अक्सर घर से बाहर रहते हैं, लेकिन बेटी सिंथिया जब भी घर में होती है अपने दादा-दादी का पूरा ख्याल रखती है। उनको समय पर दवा देने के साथ-साथ अपनी पढ़ाई भी घर में अकेले जारी रखती है। सिंथिया के पिता अनिल शर्मा ने बताया कि एक माह पहले उनके पिताजी बीमार हो गए। उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। सिंथिया अपनी मर्जी से जिद्द करके अपने दादा के साथ दिल्ली में 20 दिन उनके साथ रही। दिन रात उनकी सेवा करती रही। इतना ही नहीं अस्पताल में अपने दादा की मृत्यु के बाद उनके संस्कार करने और हरिद्वार में उनकी अस्थियां विसर्जित करने में भी वो पिता के साथ कदम से कदम मिलाकर चलती रही। मात्र 13 वर्ष की आयु में अपने परिवार का पूरा ध्यान रखने वाली सिंथिया ने बताया कि वह अपने माता पिता और दादी की सेवा करती है। उनके काम करती है तो ऐसा करने से उन्हें बहुत आनंद खुशी महसूस होती है।
विज्ञापन

सिंथिया की मां बबली ने बताया कि सिंथिया उनके लिए बेटी होने के साथ-साथ बेटा भी है। उनके घर कोई बेटा नहीं है। इस बात का उन्हें कोई दुख नहीं है, क्योंकि सिंथिया उनके लिए बेटी और बेटा दोनों का फर्ज जी जान से निभा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें