फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत स्तर पर सुनीं गईं लोगों की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। विशेष सचिव सरमद हफीज सांबा के जिला प्रभारी ने बुधवार को ब्लॉक घगवाल का दौरा किया। जन अभियान कार्यक्रम में भाग लेकर उन्होंने पंचायत स्तर पर लोगों की परेशानियों को सुना और समाधान का भरोसा दिया। इस अवसर पर उपायुक्त रोहित खजूरिया ने 10 सितंबर से जिले में शुरू किए गए जन अभियान कार्यक्रम और पंचायत स्तर पर सक्रिय लोक-अधिकारी सहभागिता के माध्यम से दी गई उपलब्धियों का विवरण दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले में वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन के तहत शत प्रतिशत उपलब्धि हासिल की गई है। सभी पात्र आवेदकों को कवर किया गया है। जनवरी के दौरान 2900 डोमिसाइल प्रमाणपत्र, 309 जाति प्रमाणपत्र, 89 ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र, हीथ कार्ड, केसीसी कार्ड के अलावा अन्य सरकार की योजनाओं के लिए नियमित रूप से 09 ब्लॉकों की आम जनता के लिए प्रचार-प्रसार किया गया है।
सरमद हफीज ने कहा कि जिले के ग्रामीणों को जन अभियान कार्यक्रम का अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए। अधिवास, जाति, सामाजिक सुरक्षा योजनाएं जिसमें पेंशन और अन्य व्यापक स्पेक्ट्रम सरकार की हितकारी योजनाएं शामिल हैं। पीआरआई सदस्यों द्वारा उठाए गए मुद्दे पर संज्ञान लेते हुए, सचिव ने कहा कि जिन मुद्दों को स्थानीय स्तर पर या जिला स्तर पर हल किया जा सकता है। कार्यक्रम में बताया गया कि ब्लॉक घग्वाल में अब तक 403 अधिवास, 06 एससी, 09 ओबीसी, 03 आर्थिक कमजोर प्रमाण पत्र और 367 श्रम कार्ड वितरित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें