फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुसंधान और इनोवेटिव हब के लिए 50 करोड़ मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने कश्मीर विश्वविद्यालय के कुलपति के साथ शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कश्मीर यूनिवर्सिटी काउंसिल की बैठक की। उपराज्यपाल ने विश्वविद्यालय द्वारा की गई गतिविधियों संबंधी विस्तृत रिपोर्ट मांगी। उन्होंने विश्वविद्यालय के अधिकारियों को शिक्षण, अनुसंधान और विस्तार गतिविधियों को बढ़ावा देने, तकनीकी शिक्षा को मजबूत करने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि अनुसंधान और इनोवेटिव हब के लिए रूसा के तहत 50 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।
विज्ञापन

बैठक में कश्मीर विश्वविद्यालय के वीसी तलत अहमद द्वारा किए गए तकनीकी और अनुसंधान सफलताओं के बारे में बताया गया। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में 8 परिसर, 14 स्कूल/संकाय और 149 कॉलेज हैं जिसमें स्मार्ट क्लास रूम, रूसा के तहत नए केंद्र, जैव-सुरक्षा स्तर- प्रयोगशाला आदि शामिल हैं। मुर्मू ने कहा कि छात्रों के लिए जॉब आरिएंटेड और स्किल डेवलपमेंट कोर्सों पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें