फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टोन क्रशर मालिकों ने की बैठक

विज्ञापन
स्टोन क्रेशर मालिकों ने की बैठक।
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। स्टोन क्रशर मालिकों ने शनिवार को एक बैठक की। इसकी अध्यक्षता सलीम आलम ने की। उन्होंने कहा कि कच्चा माल न मिलने के कारण क्रशर बंद होने की कगार पर हैं। नवंबर 2019 से कच्चे माल की पूर्ति नहीं हो पा रही है, जिसके कारण स्टोन बड़ी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जम्मू संभाग में लगभग 300 क्रशर हैं, जो कच्चा माल न मिलने के कारण बंद हैं। उन्हें नुकसान हो रहा है। उनकी लेबर परेशानी से जूझ रही है। उन्हें वेतन भी नहीं मिल पा रहा है। ऊपर से मशीनरी की मेंटीनेंस, लोन की किस्तें चुकाने में भी दिक्कत आ रही है। उन्होंने कहा कि इस मसले को हमने डायरेक्टर जियोलॉजी एंड माइनिंग इंडस्ट्रीज और कॉमर्स के कमिश्नर सेक्रेटरी लेफ्टिनेंट गवर्नर के एडवाइजर के साथ भी बैठक की, लेकिन अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है। हम अपील करते हैं उपराज्यपाल इस मसले में दखल दें और जल्द से जल्द समस्या से निजात दिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें