फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलजी लद्दाख ने जम्मू-कश्मीर के कॉलेजों में दाखिले का कोटा मांगा

विज्ञापन
विज्ञापन
लेह/नई दिल्ली। लद्दाख के उपराज्यपाल आरके माथुर ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर लद्दाखी छात्रों के लिए जम्मू-कश्मीर के व्यावसायिक कॉलेजों में आरक्षण कोटा मांगा है। पिछले कुछ दिनों में शाह से अपनी दूसरी मुलाकात में माथुर ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में लेह और कारगिल के छात्रों को आरक्षण मिलता था। जम्मू-कश्मीर ने व्यावसायिक संस्थानों में दाखिले नियमों में संशोधन कर यह कोटा खत्म कर दिया है।
विज्ञापन

माथुर ने लद्दाख में सलाहकार समिति की अनुशंसा के अनुरूप डोमिसाइल नियम जल्द बनाने पर जोर दिया। एलजी ने कहा कि लद्दाख में उच्च प्रशासनिक पदों की तैनाती की जानी चाहिए। खासकर जिन अधिकारियों ने लद्दाख में सेवाओं की इच्छा जताई है, उन्हें स्थायी रूप से लद्दाख काडर दिया जाए। एलजी ने इस अवसर पर गृह मंत्री को प्रदेश में कोरोना रोकथाम की स्थिति से भी अवगत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें