परगवाल। सीमा क्षेत्र परगवाल में रविवार को वेस्ट पाकिस्तानी रिफ्यूजी दल ने बैठक की। इसकी अध्यक्षता कमेटी के उपप्रधान सुखदेव सिंह मन्हास ने की, उन्होंने कहा कि करीब दो साल पहले घोषणा होने के बावजूद अभी तक उनको राहत राशि नहीं उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा कि सरकार उनसे राहत राशि के लिए ऐसे दस्तावेज मांग रही है, जिसे उपलब्ध कराना नामुमकिन हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को वेस्ट पाकिस्तानी नागरिकों की चिंता को समझना चाहिए और दस्तावेज में ढील देनी चाहिए। उन्होंने सरकार से पंचायत चुनाव से पहले सभी वेस्ट पाकिस्तानी नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करने की मांग भी की। इस मौके पर विशंभर सिंह, काका राम, प्रीतम लाल समेत कई लोग उपस्थित रहे। संवाद