फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू नगर निगम का दायरा बढ़ने से अब मानव संसाधन भी बढ़ाए सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू नगर निगम का दायरा बढ़ने की वजह से मानव संसाधन बढ़ाने की जरूरत है। ड्रेनेज प्रणाली के उचित रखरखाव के लिए विशेष फंड के इंतजाम होने चाहिंए। लुधियाना के वंडरलैंड पार्क की तर्ज पर वाटर पार्क और एम्यूजमेंट पार्क बनाया जाए। ये मांगें मंगलवार को उप राज्यपाल मनोज सिन्हा से मेयर चंद्र मोहन गुप्ता व डिप्टी मेयर पूर्णिमा शर्मा के नेतृत्व में मिले प्रतिनिधिमंडल ने उठाईं। प्रतिनिधिमंडल ने उप राज्यपाल से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। एलजी ने मेयर-डिप्टी मेयर को सलाह दी कि जम्मू को नियोजित शहर के रूप में विकसित करने की जरूरत है। उन्होंने बरसात के कारण लोगों को आ रही परेशानियों से मुक्ति दिलाने के लिए उपलब्ध मानव संसाधन तथा अन्य संसाधनों का अधिकाधिक इस्तेमाल करने को कहा। कार्यप्रणाली में सुधार लाते हुए लोगों को मिलने वाली सुविधाओं को और प्रभावी बनाए जाने की आवश्यकता पर भी बल दिया। मौके पर जम्मू नगर निगम के पार्षद भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें