फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट, वार्षिक प्लान और करोड़ों के काम मंजूर करेगी कार्यकारी समिति

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर में विकास कार्य, सड़क निर्माण और भवन संबंधी मसलों को हल किया जाएगा। यह बात मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने जनरल फंक्शन स्टैंडिंग कमेटी (कार्यकारी समिति) की पहली बैठक में कही। कमेटी बजट स्वीकृति, वार्षिक एक्शन प्लान, करोड़ों रुपये के काम के लिए अनुबंध संबंधी मसलों को मंजूरी देगी।
विज्ञापन

कमेटी के चेरयमैन चंद्र मोहन गुप्ता (मेयर) ने कहा कि शहर में होने वाले विकास कार्यों पर कमेटी पूरी पारदर्शिता लाएगी। सभी तरह के पॉलिसी मसलों को हल किया जाएगा। इसमें कमेटी अपनी स्वीकृति देगी।
उन्होंने अतिक्रमण हटाने के लिए भी जरूरी दिशा निर्देश जारी किए। अर्बन एनवायरनमेंट इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट (यूईईडी)को भी निर्देशों पर काम करने को कहा गया है। यूईईडी को गंदे पानी के निस्तारण के लिए प्रोजेक्टों का काम पूरा करने को कहा है।
विज्ञापन

इससे तवी नदी को प्रदूषित होने से बचाया जा सकेगा। सभी वार्डों में पार्षदों के माध्यम से अब पेंटिंग का अभियान शुरू करवाया जाएगा। इसमें शहर को सुंदर बनाने पर काम होगा। लोगों की समस्याएं हल करने के लिए कार्रवाई तेज होगी और कम समय में इसका हल किया जाएगा।
------
कमेटी सदस्य भानू महाजन ने
संपत्ति कर पर जताई असहमति
कमेटी सदस्य भानू महाजन ने कहा कि एमसी कर्मचारियों के खाली पदों को भरा जाए, प्रॉपर्टी टैक्स नहीं लगना चाहिए। मौजूदा समय में लोगों की आर्थिक स्थिति काफी खराब है। इस मौके पर कमेटी की सचिव अवनी लवासा, सदस्य दिनेश गुप्ता, भानू महाजन, सुचा सिंह, अक्षय शर्मा और सुनीता गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें