फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्नी राम बने बटवाल वेलफेयर एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
दोमाना। देई चक में शनिवार को कमल सिंह कैथ की अध्यक्षता में जम्मू-कश्मीर बटवाल वेलफेयर एसोसिएशन ने बैठक की। इसमें प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से बटवाल बिरादरी के लोगों ने भाग लिया। बिरादरी से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श करने के बाद एसोसिएशन के सदस्यों ने मुख्य चुनाव आयुक्त डॉ. रमेश कैथ से एसोसिएशन में रिक्त पदों को भरने की मांग की। इसके बाद रशपाल लखोत्रा को डिप्टी चेयरमैन, सूबेदार गुन्नी राम कैथ को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सेवानिवृत्त कैप्टन राम लाल सरगोत्रा, नायब सूबेदार करनैल सिंह, रोमेश लखोत्रा, गंधर्व सिंह मोटन, बलजीत कैथ, सोमनाथ तगा को उपाध्यक्ष, सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर सोहन लाला लखोत्रा को सुरक्षा सचिव, मोहन लाल कैथ को संगठन के आयोजन सचिव और ओम प्रकाश सरगोत्रा को प्रेस सचिव नियुक्त किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने एसोसिएशन का धन्यवाद किया और आश्वासन दिया कि वे बिरादरी के कल्याण के लिए काम करेंगे। समिति ने बिरादरी से अनुरोध किया कि कोविड नियमों का पालन करें, ताकि ओमिक्रॉन संस्करण से बचा जा सके। बैठक में डिप्टी चेयरमैन मेला राम टग्गा, अध्यक्ष रमेश सरगोत्रा, महासचिव राम लाल लखोत्रा, गुरदास चंद सरगोत्रा, गारू राम संधू, नारायण दास बसा, भूषण कैथ और उत्तम चंद संधू भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें