फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिखित आश्वासन या फैसले तक जारी रहेगा संघर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। लिखित आश्वासन और अन्य मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा। यह एलान जेएंडके पीएचई आईटीआई ट्रेंड सीपी वर्कर्स एसोसिएशन बैठक में लिया है। साथ ही कामछोड़ हड़ताल को 48 घंटे बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

सोमवार को आल जेएंडके पीएचई आईटीआई ट्रेड सीपी वर्कर्स एसोसिएशन की बैठक प्रधान दीपक गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। इसमें दीपक गुप्ता ने कहा कि बेशक सरकार की ओर से इस दिशा में सकारात्मक जवाब और आश्वासन दिया गया है, लेकिन जब तक लिखित में कोई अंतिम फैसला नहीं होगा तब तक संघर्ष जारी रहेगा। इसके साथ ही बैठक में कामछोड़ हड़ताल को 48 घंटे बढ़ाने का निर्णय लिया है। कर्मियों ने कहा कि हर जगह से उनको समर्थन मिल रहा है। 20 साल से कर्मचारी स्थायी होने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं। सरकार को ऐसी नीति बनानी चाहिए, जिसके तहत सभी विभागों के अस्थायी कर्मियों को स्थायी किया जाए। कर्मियों के साथ खिलवाड़ करना बंद किया जाए। कर्मियों को कई माह से वेतन भी नहीं मिला है, जिस कारण लोग आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें