फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने सलाहकार को अस्थायी कर्मियों की समस्याएं हल करने के दिए निर्देश

विज्ञापन
अस्थायी कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत करते केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह।
विज्ञापन
जम्मू। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने उपराज्यपाल के सलाहकार केके शर्मा को जम्मू-कश्मीर में हड़ताल पर गए अस्थायी कर्मचारियों की समस्याएं हल करने को कहा। नई दिल्ली में ऑल जम्मू-कश्मीर कैजुअल लेबर यूनाइटेड फ्रंट के प्रतिनिधिमंडल के डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात करने के दौरान केंद्रीय मंत्री ने सलाहकार को फोन पर दिशानिर्देश जारी किए। फ्रंट के अध्यक्ष तनवीर हुसैन की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को मांगपत्र भी सौंपा। बताया कि न तो उन्हें नियमित किया जा रहा है और न ही समय पर वेतन मिलता है। वेतन भी काफी कम है। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व विधायक बलदेव शर्मा और वरिष्ठ भाजपा नेता कुलदीप दुबे भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें