फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेन समाज की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। सेना समाज की बैठक में बड़ी संख्या में सदस्यों ने भाग लिया और समाज के कई मुद्दों और समस्याओं पर चर्चा की। अधिकांश सदस्यों ने बिखरे हुए सेन समाज को एकजुट करने पर बल दिया, तहसील स्तरों पर सभी लोगों को एकत्र कर बच्चों को शिक्षित करने और संवैधानिक और वैध अधिकारों की प्राप्ति के लिए सामूहिक रूप से लड़ने के लिए प्राथमिकता दिए जाने को कहा। सभा के चेयरमैन रिटायर्ड कर्नल सोम दत्त की अध्यक्षता में सेन समाज सभा इकाई का एक तदर्थ निकाय गठित किया गया। बैठक में अध्यक्ष राजिंदर सिक्का , महासचिव केवल कृष्ण फोत्र, कोषाध्यक्ष अशोक सोम्बरिया, उपाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी, उपाध्यक्ष नरेश भाऊ चुने गए। इसके अलावा ऑल जेएंडके सैन समाज सभा के पदाधिकारी, बनारसी लाल चंदेल, प्रदीप राज, पूरन चंद, ओंकार गोत्र, सत पाल, तरसेम लाल, राकेश चंदेल, मोहित चंदेल, दर्शन चंदेल, संजीव कुमार, मोहन लाल, मोहन लाल चंदेल, लेख राज, अनिल पठानी, अजय कुमार और अन्य बैठक में उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें