फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: लघु उद्योग भारती ने बुलाई मासिक बैठक

विज्ञापन
लघु उद्योग भारती की बैठक में मौजूद पदा​िधकारीफोटो संगठन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू-कश्मीर लघु उद्योग भारती (एलयूबी) ने शनिवार को मासिक बैठक बुलाई। एलयूबी के अध्यक्ष परवीन गुप्ता ने बैठक की अध्यक्षता की। इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य रजिंदर गुप्ता, उपाध्यक्ष ईशांत गुप्ता (अधिवक्ता), सचिव आगम जैन और कोषाध्यक्ष प्रणव गुप्ता (सीए) मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक में परवीन गुप्ता ने जम्मू और कश्मीर इकाइयों के वर्तमान कार्यों पर चर्चा की। उन्होंने संगठन को मजबूत करने के लिए आगामी कार्यक्रमों और पहलों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने सभी जम्मू और कश्मीर के उद्योगपतियों से दिल से आग्रह किया कि वे लघु उद्योग भारती के सदस्य बनें। उन्होंने बताया कि लघु उद्योग भारती 1994 से माइक्रो और छोटे उद्योगों के लिए भारत में पंजीकृत है। वर्तमान में लघु उद्योग भारती देश भर में 400 से अधिक जिलों और 250 से अधिक शाखाओं के साथ व्यापक सदस्यता नेटवर्क के रूप में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें