फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कठुआ ने जम्मू को 2-0 से हराकर जीता खिताब

Sun, 08 Oct 2023 01:51 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतर जिला मंडल स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जिला जम्मू ने अंडर-14 बॉयज और जिला कठुआ ने लड़कियों के अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में एस्ट्रो टर्फ परेड ग्राउंड जम्मू में फुटबॉल का खिताब जीता। दो दिवसीय अंतर जिला मंडल स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता शनिवार को संपन्न हुई। इस टूर्नामेंट में जम्मू संभाग के सात जिलों जम्मू, कठुआ, राजोरी, पुंछ, सांबा, किश्तवाड़ और रियासी ने हिस्सा लिया।
अंडर-14 लड़कों के पहले सेमीफाइनल मैच में जिला जम्मू ने जिला किश्तवाड़ को 1-0 से और दूसरे सेमीफाइनल में जिला पुंछ ने जिला कठुआ को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह पक्की की थी। फाइनल में जम्मू और पुंछ की भिड़ंत हुई, जिसमें जम्मु ने एकतरफा मुकाबले में पुंछ को 4-0 से हराकर विजेता की ट्राफी अपने नाम की। जम्मू के लिए मनकरन और अभिराज ने एक-एक गोल किए, जबकि गणेश ने दो गोल दागे।
विज्ञापन

लड़कियों के अंडर-17 आयु वर्ग के फाइनल में जिला कठुआ ने शूट आउट में जिला जम्मू को 3-2 से हराकर खिताब जीता। कठुआ के लिए प्रेरणा, मानसी और भारती शर्मा ने गोल किए, जबकि जम्मू के लिए शिनी और सुप्रिया ने गोल किए। वहीं, अंडर-19 आयु वर्ग में भी कठुआ ने जम्मू को 2-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। कठुआ के लिए श्रन्या देवी और मन्नत शर्मा ने एक-एक गोल दागे।
विज्ञापन

सभी विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। टूर्नामेंट का आयोजन निदेशक युवा सेवा एवं खेल जेके यूटी सुभाष चंदर छिब्बर के संरक्षण में, संयुक्त निदेशक युवा सेवा एवं खेल जम्मू सुरम चंद शर्मा के मार्गदर्शन और डीवाईएसएसओ जम्मू सुखदेव राज शर्मा की समग्र देखरेख में किया गया। मैचों का संचालन विभाग के विशेषज्ञों के पैनल की ओर से किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें