जम्मू। कस्टोडियन जनरल राजेंद्र सिंह तारा ने जम्मू के अधिकारियों और कर्मचारियों को जिले अतिक्रमणकारियों और निष्क्रांत संपत्तियों पर कब्जा करने वालों के खिलाफ अभियान तेज करने को कहा। बताया कि कस्टोडियन सांबा ने खसरा नंबर 722 के तहत तीन कनाल भूमि पर अपने कब्जे में ले लिया है।
वजारत रोड जम्मू स्थित कार्यालय कक्ष में इवैक्यू प्रॉपर्टी विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों की समीक्षा बैठक में जोर दिया कि जब भी खाली भूमि पर अतिक्रमण संज्ञान में आए तो राजस्व/पुलिस विभाग के सहयोग से कड़ी कार्रवाई की जाए। कस्टोडियन जनरल जेएंडके ने उप कस्टोडियन से जिला प्रशासन के साथ संपर्क करने के लिए खाली भूमि/संपत्ति की पहचान करने को कहा। ब्यूरो