फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोडा में 32.46 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगी मल्टी स्टोरी कार पार्किंग

विज्ञापन
विज्ञापन
डोडा। डोडा के उपायुक्त विशेष पॉल महाजन ने मंगलवार को बैठक की। इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि वर्तमान बस स्टैंड डोडा में मल्टी स्टोरी कार पार्किंग डीपीआर को मंजूरी मिल चुकी है। 32.46 करोड़ रुपये की लागत से मल्टी स्टोरी कार पार्किंग तैयार होगी। इसके लिए विभाग निविदा जारी करेगा। लेकिन एमसी डोडा को निर्माण शुरू करने से पहले प्रभावित होने वाले दुकानदारों और अन्य हितधारकों के साथ बैठक करनी होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गैस एजेंसी के पास शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, वाई-जंक्शन और घट रोड के सभी कागजी काम पूरे हो चुके हैं।उसकी भी निविदा जारी की जाएगी। इसके अलावा कहा कि अकरमाबाद में मेटिरयल रिकवरी के लिए 93 लाख की राशि प्राप्त हो चुकी है ।कुछ ही दिनों में निष्पादन शुरू कर दिया जाएगा। मौके पर डोडा के एसएसपी, पीडब्ल्यूडी विभाग के पूर्व एन, एमसी के ईओ और एआरटीओ सहित अन्य भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें