जम्मू। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के वित्तीय आयुक्त अटल डुल्लू ने निष्पादन एजेंसियों को जम्मू-कश्मीर में स्वास्थ्य परियोजनाओं को निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिला अस्पताल अनंतनाग, बारामुला, शोपियां, रियासी, किश्तवाड़, गांदरबल के साथ उपजिला अस्पताल नगाम, चरार ए शरीफ, पखेरपोरा, बड़गाम, जीएमसी जम्मू में अतिरिक्त गर्ल्स होस्टल और अन्य जुड़े कार्यों की समीक्षा की। वित्तीय आयुक्त ने शुक्रवार को विभागीय अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक कर स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रधान मंत्री विकास कार्यक्रम (पीएमडीपी) के तहत निष्पादित किए जा रहे कार्यों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र की परियोजनाओं में आ रही रुकावटों को प्राथमिकता स्तर पर दूर किया जाए। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के जिला, उपजिला अस्पतालों और प्राथमिक चिकित्सा केंद्रों में टिकाऊ बुनियादी ढांचा तैयार किया जा रहा है। ब्यूरो