फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्थायी कर्मियों ने की जल्द स्थायी करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर में जल शक्ति विभाग के साथ-साथ कई अन्य विभागों में तैनात अस्थाई कर्मियों ने सरकार से जल्द स्थायी करने की मांग की। साथ बकाया राशि का भुगतान करने के लिए आवाज उठाई। नेताजी सुभाष चंद्र पार्क फिंतर में हुई अस्थाई कर्मियों की बैठक में कर्मियों ने सरकार से मांग की कि जल्द सभी सरकारी विभागों में बतौर अस्थाई कर्मी सेवाएं दे रहे कर्मचारियों को स्थायी करने के लिए नीति बनाई जाए और बकाया राशि का भुगतान किया जाए। उन्होंने कहा कि चुनावों के दौरान उम्मीदवारों ने उन्हें स्थायी करने के सिर्फ आश्वासन ही दिए। आज तक किसी ने कोई कदम नहीं उठाया है। जल्द कदम उठाया जाए, अन्यथा एक बार फिर प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे। इस अवसर पर विक्कू मगौतरा, अमित, सुभाष, जगदीश फारुख आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें