फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#UriAttack: पीएम मोदी बोले- नहीं बख्शे जाएंगे हमलावर

Mon, 19 Sep 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उड़ी हमले को लेकर सरकार इस बार सख्ती के मूड में दिख रही है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट करके हमले की निंदा की है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट में कहा कि देश की जनता इस बात का भरोसा रखे कि हमले के जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

  We strongly condemn the cowardly terror attack in Uri. I assure the nation that those behind this despicable attack will not go unpunished. — Narendra Modi (@narendramodi) September 18, 2016
वहीं हमले के बाद दिल्ली में सुरक्षा और हमले की समीक्षा को लेकर हाईलेवल मीटिंग हुई । इस मीटिंग में गृह सचिव, रक्षा सचिव, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल, आईबी के निदेशक समेत कई शीर्ष अधिकारी शामिल रहे। मीटिंग में कश्मीर में आगे की रणनीति पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


आज सुबह हुए इस हमले के बाद केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने अपना विदेश दौरा रद्द कर दिया था । सरकार लगातार इस घटना पर नजर बनाए हुए है । सरकार की ओर से बोलते हुए गृह राज्य मंत्री हंसराज अहीर ने कहा कि रक्षा मंत्रालय ने इस हमले को बहुत गंभीरता से लिया है और हम इस तरह के किसी भी हमले को बर्दाश्त नहीं करेंगे । 
  MHA, Defence Ministry have taken this very seriously. We won’t tolerate this: Hansraj Ahir, (MoS, Home) #UriAttack pic.twitter.com/DFvCfGszxY — ANI (@ANI_news) September 18, 2016
विज्ञापन

उड़ी हमले पर सोनिया गांधी ने जताया खेद

उरी हमले पर सोनिया गांधी ने जताया खेद - फोटो : ANI
उड़ी हमले के बाद काग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सेना पर हुए हमले पर दुख जताया है । राज्यसभा में प्रतिपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि हम सभी देश की रक्षा करने वाले सेना के जवानों के साथ हैं । 
  We are with the forces, the protectors of our nation who keep it united: Former J&K CM Ghulam Nabi Azad #UriAttack pic.twitter.com/SNqZc21spE — ANI (@ANI_news) September 18, 2016
गौरतलब है कि रविवार सुबह बारामुला जिले में एलओसी से लगते उड़ी सेक्टर में स्थित आर्मी हेडक्वार्टर पर चार आतंकियों ने हमला किया था । इस हमले में 17 जवान शहीद हो गए, जबकि सेना नें हमले में शामिल सभी चार आतंकियों को ढेर कर दिया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें