फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंबरदार एवं चौकीदारी यूनियन ने बताईं समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। नंबरदार एवं चौकीदार यूनियन उपजिला खौड़ की ओर से शनिवार को सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में मासिक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता यूनियन के प्रधान नंबरदार ठाकुर सिंह ने की। इस अवसर पर तहसीलदार खौड़ मोनिका शर्मा मुख्य रूप से मौजूद रहीं। इस दौरान मौजूद चौकीदारों व नंबरदारों ने तहसीलदार से अपने क्षेत्र की कई समस्याओं पर चर्चा की। नंबरदारों व चौकीदारों ने सरकार से वेतन बढ़ाने की मांग करते हुए कहा कि हर सरकारी विभाग के मुलाजिमों का वेतन समय पर सरकार बढ़ाती है, लेकिन हमारा वेतन अभी तक वही है। जहां से शुरूआत हुई थी। नंबरदारों ने उपजिला खौड़ के सीमावर्ती गांवों के लोगों के लिए गोलाबारी से बचने के लिए बनाए गए बंकरों की सफाई कराने व बंकरों में बिजली-पानी उपलब्ध करने, बंकरों की संख्या बढ़ाने की भी मांग की। इसी के साथ चौकीदारों को यूनिफार्म उपलब्ध कराने को कहा गया। इस अवसर पर नंबरदार खैरू राम मट्टू, रतन सिंह, चूड़ सिंह, शाम सिंह, रंजीत सिंह आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें