फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखनूर थाने में पुलिस और दुकानदारों के बीच हुई बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। कस्बे के थाने में पुलिस और दुकानदारों की बुधवार को बैठक हुई। इसमें कस्बे में अतिक्रमण, लावारिस पशुओं और रेहडियों सहित अन्य पहलुओं पर विचार किया गया। एसडीपीओ वरूण जंडियाल और थाना प्रभारी हिलाल अजहर की उपस्थित में लावारिस मवेशियों को कैटल शेड में शिफ्ट करने और उनके चारे की व्यवस्था करना और बाजारों में अतिक्रमण हटाने के लिए दुकानदारों को जागरूक करने पर बातचीत की गई। ताकि लोगों को हो रही परेशानियों का समाधान किया जा सके। वहीं बाजारों में पार्किंग के लिए शुल्क लगाने पर जानकारी ली। एसडीपीओ ने कहा कि बाजारों में अतिक्रमण और लावारिस पशुओं से निजात पाने के लिए कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर पार्षद राकेश मल्होत्रा, विजय गुप्ता, सुरेश गुप्ता, किशोर कुमार, ओम मेहता, अशोक गुप्ता आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें