परगवाल में वीडीसी अपनी मांगों को लेकर बैठक करते हुए
परगवाल। काला डब में रविवार को वीडीसी ने बैठक की। इसमें क्षेत्र के बड़ी सख्या में लोग शामिल हुए। राज कुमार ने कहा कि उनको कई माह से वेतन नहीं मिला है। इसके लिए वह कई बार सरकार से गुहार लगा चुके हैं। उनका कहना है कि पहले उनका वेतन सीधे खाते में पहुंचता था, लेकिन करीब तीन साल से वेतन नहीं मिला है। उनको अर्थिक तंगी उठानी पड़ रही है। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि उनको जल्द से जल्द वेतन दिया जाए। क्योंकि वह 1996 से अपना फर्ज अदा करते आ रहे हैं। इस मौके पर कुलवंत सिंह, तरसेम सिंह, कुलवंत सिंह, प्रीतम सिंह, अजीत सिंह, पाली वर्मा समेत र्कई वीडीसी वर्कर मौजूद थे। संवाद