फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना का सहयोग करेंगे सैनिक समाज सभा के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। सैनिक समाज सभा खौड़ की तरफ से रविवार को मासिक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता सभा के चेयरमैन फरजूल सिंह भाऊ ने की। बैठक में पूर्व सैनिकों ने कहा कि पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन भेज कर भारत में दहशत बनाई जा रही है। हम लोग दुश्मन की इन गतिविधियों को देखते हुए सेना का सहयोग करेंगे और दुश्मन के मनसूबों को कामयाब नहीं होने देंगे। हम सेवानिवृत्त हैं तो क्या हुआ, हैं तो सैनिक।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त सूबेदार गुलबदन सिंह भाऊ, कैप्टन प्रभात सिंह तथा मेजर फरजूल सिंह ने कहा कि दरिया चिनाब से सटे गांवों के लोगों की भूमि कटाव से बह रही है, लेकिन विभाग की तरफ से कोई पहल नहीं की जा रही है। पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश होने से दरिया का जलस्तर बढ़ गया है। पानी के तेज बहाव ने भूकटाव शुरू कर दिया है। लोगों की उपजाऊ भूमि पानी में समा रही है। सभा के लोगों ने बताया कि खौड़ के गांव गैर, गरजाल, बकोर, इनदरी आदि गांवों के लोगों ने हमें बताया है कि उनकी भूमि का कटाव हो रहा है। विभाग तथा सरकार की तरफ से उसकी रोकथाम के लिए उचित कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। तिलक राज ने कहा कि खौड़ के कंडी क्षेत्र के गांवों में पानी के लिए हाहाकार है। लोग परेशान हैं कोई सुनने वाला नहीं है। कहीं पर पंप खराब है, कहीं मोटर काम नहीं कर रही है।
बैठक में उपस्थित कुछ भूतपूर्व सैनिकों ने कहा कि क्षेत्र में एक गांव को दूसरे गांव से जोड़ने वाली सड़क की हालत जर्जर बनी है। उनको मरम्मत की जरूरत है। पलांवाला मुख्य बाजार की सड़क को लेकर पूर्व सैनिकों ने कहा कि बाजार के बीच की सड़क की हालत काफी जर्जर है। वह किसी भी राजनेता को नहीं दिख रही। बैठक में कैप्टन रंजीत सिंह, सूरज सिंह भाऊ, कैप्टन सुखदेव सिंह, सुबेदार मेजर सुखदेव, सुबेदार मेजर चमन लाल शर्मा, कैप्टन बंसी लाल, प्रभात सिंह सहित अन्य कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें