मीरां साहिब। गाडीगढ़ स्थित अजीत नगर में नाले के साथ बने एक घर और दूसरे का बाथरूम पानी की चपेट में आने पर टूट गए। घर के मालिक राज कुमार का कहना है कि नाले में पिछले कई दिनों से मकान के भीतर पानी आने पर वह शिफ्ट हो गए थे। मंगलवार रात से हो रही बारिश के चलते बुधवार दोपहर को घर का कमरा गिर गया। उन्होंने बताया कि घर के पास शमिमा का बाथरूम भी नाले के पानी की चपेट में आने पर गिर गया। उन्होंने नुकसान के लिए प्रशासन से राहत राशि मुहैया करवाने की मांग की। संवाद