मीरां साहिब के गांव नंदवाल की खस्ताहाल सड़क। संवाद
मीरां साहिब। निक्की तवी व बिलोल नाले में उफान के चलते चक मंगू गांव के साथ सटे गांव नंदवाल में बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त होने पर ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस बार बारिश के कारण निक्की तवी व बिलोल नाले में आई बाढ़ के बाद इसके आसपास के गांव में पानी घुसने पर ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बाढ़ के पानी के कारण लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और पीने के पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है। गांव के बुआ दित्ता व प्रीतम लाल का कहना है कि गांव के दर्जनों घरों में बाढ़ का पानी घुसने पर मुख्य सड़क भी जलमग्न हो गई है। संवाद