फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: शव दुकान मालिक के घर पर रखकर किया प्रदर्शन

Tue, 02 Sep 2025 02:32 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
रेहाल गांव में मृतक के शव को रख प्रदर्शन करते परिजन। संवाद
विज्ञापन
बिश्नाह। रविवार को नाबालिग मृतक अरुण कुमार के परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद शव को किरयाना स्टोर के मालिक के घर रख प्रदर्शन किया है। मृतक के परिजन पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाने लगे। इस मौके पर मृतक के परिजन किरयाना स्टोर के मालिक को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। प्रदर्शन के दौरान माहौल को बिगड़ते देख पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद भी परिजन शव को उठाने के लिए तैयार नहीं हुए। इसके बाद किरयाना स्टोर मालिक के पक्ष में आए गांव के कुछ लोगों ने शव रखने का विरोध शुरू कर दिया। जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर बहस बाजी होने लगी। मामले को बिगड़ता देख पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करवाया। जिसके बाद मृतक के परिजन शव को अपने साथ ले गए। बता दें कि रविवार शाम को गांव रेहाल में किरयाना स्टोर पर काम करने वाले नाबालिग अरुण कुमार की करंट लगने से मौत हो गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें