फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिक आडिट रिपोर्ट जल्द पूरी करें निगम

विज्ञापन
समीक्षा बैठक करते सलाहकार के. स्कंदन।
विज्ञापन
जम्मू। राज्यपाल के सलाहकार के. स्कंदन ने निगमों के एक्शन टेकन रिपोर्ट (एटीआर) और एजेंडा पर चर्चा करने के साथ लाभ और हानि डेटा के संकलन के साथ जल्द वार्षिक ऑडिट रिपोर्ट को पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मानव संसाधनों के बेहतर उपयोग के लिए कुछ निगमों के पुनर्गठन का सुझाव दिया। सलाहकार ने श्रीनगर में शुक्रवार को जेके स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड (सिडको), जेके मिनरल्स लिमिटेड (जेकेएमएल), जेके सीमेंट लिमिटेड (जेकेसीएल) और जेके हैंडलूम (जेकेएचसी) के निदेशक मंडलों की बैठक में कामकाज की समीक्षा की।
विज्ञापन

सिडको के निदेशक मंडल की बैठक में सलाहकार ने एमडी को राज्य में औद्योगिक संपदा की अवसंरचना संबंधी आवश्यकताओं की समीक्षा करने के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित करने का निर्देश दिया। इसमें बताया गया कि निगम ने 13 इंडस्ट्रियल एस्टेट विकसित किए हैं, जिसमें कुल 26352 कनाल भूमि है और 2755 इकाइयां स्थापित की गई हैं। वित्त वर्ष 2018-19 के दौरान कई परियोजनाएं 14,311.76 लाख रुपये की लागत से पूरी हुई हैं, जबकि निगम ने 877 कनाल भूमि आवंटित की है। जेकेएमल के निदेशक मंडल की बैठक में सलाहकार को बताया गया कि निगम ने खान प्रबंधक/ संबंधित अधिकारियों के लिए सुरक्षा को प्राथमिकता के रूप में लिया है। नियमित आधार पर अधिकारियों को सुरक्षा प्रक्रियाओं और प्रथाओं में नवीनतम विकास के साथ रखने के लिए सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रमों / कार्यशालाओं में भाग लेने के लिए प्रतिनियुक्त किया जाता है।
निगम ने महानिदेशक खान सुरक्षा धनबाद के साथ खान प्रबंधकों के प्रशिक्षण का मामला उठाया है। इसी तरह जेकेसीएल के निदेशक मंडल की 101वीं बैठक में सलाहकार को सूचित किया गया कि सांबा में 300 टीपीडी किलंकर पीस पैकिंग यूनिट के लिए 18.88 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है। लुप्तप्राय परियोजनाओं के तहत पांडरथाना में कार्यालय परिसर के निर्माण के लिए चार करोड़ रुपये की राशि दी गई है। सलाहकार ने जम्मू-कश्मीर हस्तशिल्प (बिक्री और निर्यात) निगम लिमिटेड (जेकेएचसी) के निदेशक मंडल की 124 वीं बैठक में भी विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में वित्त आयुक्त एके मेहता, प्रमुख सचिव उद्योग और वाणिज्य नवीन कुमार चौधरी सहित निगमों के एमडी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें