फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू में हड़ताल का नहीं असर, खुली रहीं दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। ऑनलाइन दवाओं की बिक्री के खिलाफ देशव्यापी केमिस्टों की हड़ताल का जम्मू संभाग में असर नहीं दिखाई दिया। केमिस्ट एसोसिएशन की तरफ से पहले ही हड़ताल में शामिल न होने और सिर्फ समर्थन की बात कही गई थी। इसके बाद हालात सामान्य रहे। सभी थोक और फुटकर दुकानें खुली रहीं।
विज्ञापन

जम्मू केमिस्ट एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र सर्राफ ने कहा कि हड़ताल का समर्थन किया है। कहीं भी पूरे जम्मू संभाग, ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में केमिस्ट की दुकानें बंद नहीं की गईं। आमजन की तरफ से रोज की तरह दवाओं की खरीद की। दवाओं, जीवनरक्षक इंजेक्शन की आपूर्ति में बाधा नहीं आई। सब कुछ सामान्य रहा। केंद्रीय संगठन स्तर पर हड़ताल को लेकर कोई निर्देश न मिलने से सिर्फ समर्थन किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें