जम्मू कश्मीर के राज्यपाल एनएन वोहरा ने बांझपन और इससे संबंधित समस्याओं को दूर करने को चिकित्सीय क्षेत्र में हो रही प्रगति को बेहतर बताते हुए इसमें सिविल सोसायटी, एनजीओ आदि को शामिल करने का सुझाव दिया, ताकि गरीब लोग भी सरलता से उपचार करवा सकें।
अभिनव थियेटर में रविवार को बांझपन के क्षेत्र में प्रगति विशेष पर आयोजित राष्ट्रीय स्तर के सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में गवर्नर ने अपने भाषण में कहा कि इससे विशेषज्ञ डाक्टरों को अपने अनुभवों को साझा करने का मौका मिलेगा और बांझपन के उपचार को और सरल बनाने में मदद मिल सकती है।
इस अवसर पर सर गंगाराम अस्पताल दिल्ली की आईवीएफ यूनिट की हेड डा. श्वेता मित्तल गुप्ता, जीएमसी अस्पताल जम्मू की गायनीकालोजी एंड ओबसट्रीक्स प्रोफेसर इंदु कौल आदि भी मौजूद रहीं।