पौनी।शिविर में लोगों के लीवर की जांच करते डॉक्टर।फोटो, संवाद।
पौनी। स्थानीय यज्ञशाला में संत बालक योगेश्वर दास महाराज की अध्यक्षता में भक्तों के लिए शुक्रवार को निशुल्क सेवा शिविर लगाया गया। डॉक्टर सुशांत शर्मा ने करीब 70 लोगों के लिवर की जांच की। मौके पर ही लोगों को टेस्ट की रिपोर्ट भी दी गई। बताया जा रहा है कि इस टेस्ट के लिए लोगों को चार हजार से पांच हजार रुपये खर्च करने पड़ते थे लेकिन आश्रम में डॉ. सुशांत ने अपनी टीम के साथ निशुल्क सेवा दी। जिन लोगों को पेट में गैस संबंधित शिकायत थी, उन्हें सही ढंग से खानपान का डॉक्टर ने परामर्श दिया। संवाद