फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मांगों को लेकर एमडीएम कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
शोपियां जिले के तहसील केलर में मिड-डे मील (एमडीएम) कर्मचारियों ने शनिवार को लंबित वेतन जारी करने और मासिक मानदेय में बढ़ोतरी की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान योजना से जुड़ी महिला कर्मचारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। प्रदर्शन में शोपियां के वरिष्ठ भाजपा नेता जावेद क़ादरी ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल एक कर्मचारी तस्लीमा ने नाराज़गी जताते हुए कहा, हमें केवल 900 रुपये महीने मानदेय मिलता है और वह भी महीनों की देरी से। इतने कम पैसों में हम कैसे गुज़ारा करें। सरकार से हमारी मांग है कि लंबित वेतन तुरंत जारी किया जाए और मानदेय को उचित स्तर तक बढ़ाया जाए।
इस दौरान हुई सभा को संबोधित करते हुए जावेद क़ादरी ने प्रशासन की लापरवाही पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, यह विडंबना है कि शिक्षा मंत्री एक महिला होते हुए भी मेहनतकश महिलाएं सड़क पर उतरने को मजबूर हुई हैं। उन्होंने सरकार से समय पर वेतन भुगतान सुनिश्चित करने और एमडीएम कर्मचारियों को उचित रोजगार श्रेणी में शामिल कर नियमित करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें