फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Municipal Corporation: जम्मू के मेयर-डिप्टी मेयर ने की इस्तीफे की घोषणा, सोमवार को सौपेंगे त्यागपत्र

Sat, 24 Sep 2022 05:26 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू नगर निगम के मेयर और डिप्टी मेयर बदल सकते हैं। इसको लेकर अमर सिंह क्लब में बीजेपी पार्षदों और नेताओं के बीच कई घंटे से मंथन चल रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बदलाव के लेकर संकेत दिए है। 
विज्ञापन
चंद्रमोहन गुप्ता और पूर्णिमा शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कठुआ और उधमपुर नगर निकाय में उठापटक के बीच जम्मू नगर निगम के मेयर और डिप्टी मेयर ने इस्तीफ की घोषणा कर दी है। इसको लेकर अमर सिंह क्लब में बीजेपी पार्षदों और नेताओं के बीच कई घंटे से मंथन चल रहा था। इस बदलाव को विधानसभा चुनाव के सुगबुगाहट के बीच बड़ा अहम माना जा रहा है।

विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा कि मेयर और डिप्टी मेयर ने पार्टी में अपनी भूमिका निभाने की बात की है। इसलिए बदलाव किया गया है। फिलहाल जम्मू नगर निगम में मेयर पद पर चंद्रमोहन गुप्ता और डिप्टी मेयर पद पर पूर्णिमा शर्मा काबिज हैं। 

इस्तीफे की घोषणा के बाद मेयर चंद्रमोहन ने कहा कि संगठन ने उन्हें आम कार्यकर्ता ने इस पद तक पहुंचाया। अब वह चाहते हैं संगठन के लिए पूर्ण तरीके से कार्य किया जाए। सूत्रों के मुताबिक कुछ महीनों से भाजपा पार्षदों और मेयर के बीच तनातनी चल रही थी। 

एक साल कार्यकाल बाकी 

जम्मू नगर निगम के चुनाव अक्तूबर 2018 में हुए थे। नवंबर में मेयर और डिप्टी मेयर की ताजपोशी हुई थी। शहर के कुल 75 वार्डों में से भाजपा को 43 सीटें मिली थी। इसके अलावा कांग्रेस को 14 सीटें पर ही संतोष करना पड़ा था। 18 निर्दलीय उम्मीदवार भी जीते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें