सांबा। जिले के दियानी स्थित निजी अस्पताल के निकट पेड़ से एक व्यक्ति का शव लटका मिला है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर जांच की। पुलिस के अनुसार उसकी पहचान अमित कुमार (30) पुत्र तीरथ राम निवासी झंकार चंपा छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दायर कर लिया है। संवाद