फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमाफियाओं द्वारा कब्जा की गई भूमि को मुक्त कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जम्मू-कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष राजेश पढगोत्रा ने उपराज्यपाल से भूमाफियाओं द्वारा कब्जा की गई सरकारी भूमि को मुक्त कराने के लिए उचित कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि उज्ज, बेईं, बसंतर, देवक और बालोल नदी के किनारों पर चरागाहों, तालाबों की ज्यादातर सरकारी भूमि पर भूमाफियाओं द्वारा द्वारा अवैध रूप से कब्जा किया गया है। भूमाफियाओं ने तालाब, सामान्य भूमि, श्मशान घाट की भूमि, कब्रिस्तान और विभिन्न प्रकार के जल स्रोतों पर जबरन कब्जा किया है। उन्होंने कहा कि नदी-नालों में अवैध रूप से क्रेशर चल रहे हैं और सरकारी भूमि पर स्कूल-कॉलेज बनाए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करने वाले ज्यादातर लोग राजनेता, पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक हैं। जिन्होंने भ्रष्टाचार के जरिये भारी धनराशि एकत्र की है। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि इन भूमाफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए सरकारी भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें