फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RS Pura: पति और देवर ने की थी स्नेहा की हत्या, फिल्मी अंदाज में दिया वारदात को अंजाम

Sun, 27 Nov 2022 11:59 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, आरएस पुरा/ जम्मू

सार

बताया जा रहा है कि फिल्मी अंदाज में पति व देवर ने स्नेहा देवी की हत्या की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के लिए जालंधर से गांव पहुंचने के लिए दूसरे मार्गों का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आरएस पुरा के सीमावर्ती गांव ओल्ड दीवानगढ़ में 17 नवंबर को विवाहिता स्नेहा देवी पत्नी अजय कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला प्रकाश में आया। पुलिस को बताया गया कि महिला चक्कर खाकर गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को देखा। पुलिस को महिला के शरीर पर चोट के निशान दिखे। इसके बाद शव पुलिस ने उपजिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन को शुरू कर दी। जांच में यह संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत योजनाबद्ध तरीके से की गई हत्या का मामला निकला है। हत्या को अंजाम देने में उसका पति और देवर मुख्य रूप से शामिल हैं। पुलिस की पड़ताल के अनुसार महिला का पति अजय कुमार व देवर अमित कुमार दोनों जालंधर में सब्जी मंडी में काम करते हैं।

16 नवंबर की रात को जालंधर से एक गाड़ी से आए और रात के दो बजे पति अजय कुमार ने स्नेहा देवी को फोन कर घर का दरवाजा खोलने को कहा। दरवाजे पर ही उसकी गला घोट कर हत्या कर दी। स्नेहा देवी अपने दोनों बच्चों के साथ घर पर अकेली रहती थी। बेटा छह व बेटी चार वर्ष के हैं। बच्चों को कोई जानकारी नहीं थी, उनकी मां गेट के पास ही मरी पड़ी है। दिन निकलने पर बच्चों ने जब आसपास के लोगों को उसके बारे में जानकारी दी, तो लोगों के एकत्र होने पर महिला के मृत होने के बारे में जानकारी मिली।
विज्ञापन


इसके बाद दोनों लोग हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद जालंधर के लिए चले गए। अगले दिन महिला की मौत की खबर गांव में फैल गई। महिला की मौत की खबर परिजनों द्वारा फोन से पति अजय कुमार को भी दी जाती है। बताया जा रहा है कि पुलिस इस मामले के सभी पहलुओं पर जांच कर रही है, उस गाड़ी को भी बरामद करने का प्रयास कर रही है जिसमें सवार होकर दोनों भाई गांव पहुंचे थे।

बताया जा रहा है कि फिल्मी अंदाज में पति व देवर ने स्नेहा देवी की हत्या की वारदात को अंजाम दिया। ऐसा भी बताया जा रहा है कि दोनों आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के लिए जालंधर से गांव पहुंचने के लिए मुख्य सड़क मार्ग का रास्ता न अपनाकर दूसरे मार्गों का इस्तेमाल किया, ताकि उनकी गाड़ी की सीसीटीवी फुटेज में कहीं दिखाई न दे और वारदात को अंजाम देने के बाद उसी रास्ते से वह लौट गए।

सूत्रों के अनुसार पुलिस को उस रात दोनों भाइयों की फोन लोकेशन भी गांव की मिली है। उन्होंने दोनों भाइयों को हिरासत में भी ले लिया है। वहीं मृतक महिला के पिता हरबंस लाल का कहना है कि उनको पहले ही इस बात की आशंका थी कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। उन्होंने कहा कि आरएस पुरा पुलिस से मिल कर हत्या किए जाने के बारे में अवगत कराया था। अब पीछे रह गए दो बच्चों की कस्टडी के लिए भी उन्होंने पुलिस से गुहार लगाई है। उन्हें डर है कि कहीं दोनों बच्चों को भी नुकसान न पहुंचाया जाए।

पुलिस इस मामले को लेकर जांच कर रही है। अभी इस मामले में कई पहलुओं की पड़ताल बाकी है। इस संबंध में आरएस पुरा थाने में धारा 302, 34 के अंतर्गत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। -पवन डोगरा, थाना प्रभारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें