मीरां साहिब। गांव टिंडे कलां में रविवार दोपहर को घर में एक महिला फंदे से लटकी मिली। उसकी पहचान प्रीति देवी पत्नी रमन कुमार निवासी गांव टिंडे कलां के रूप में हुई। परिवार के सदस्यों ने उसे कमरे में लटका पाया। बाद में वे उसे जीएमसी जम्मू ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। मीरां साहिब पुलिस ने घर पहुंच कर सबूत एकत्र करने के साथ जांच शुरू कर दी। संवाद