अखनू मे बैठक के दौरान मौजूद सेवानिवृत्त सैनिक।
अखनूर। कस्बे में रविवार को कामेश्वर मंदिर में दि रिटायर्ड सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेस वारियर्स वेलफेयर एसोसिएशन के जोनल प्रधान सुरजीत सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें बड़ी संख्या में रिटायर्ड सेंट्रल पैरामिलिट्री सैनिकों ने भाग लिया।
बैठक में सुरजीत सिंह ने कहा कि आर्म्ड फोर्सेस व पैरामिलिट्री फोर्सेस के वेतन व पेंशन के अंतर को दूर किया जाए, पैरामिलिट्री फोर्सेज को सीसीएस रूल से अलग किया जाए, सीपीसी कैंटीन में जीएसटी की शत-प्रतिशत छूट दी जाए, आर्म्ड फोर्सेस की तरह पैरामिलिट्री सैनिकों को भी स्पेशल पैरामिलिट्री फोर्स पे दी जाए, वन रैंक वन पेंशन दी जाए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को हमारी मांगों का समाधान करने के लिए शीघ्र ही निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूती प्रदान करने में भागीदार बनें। सभी सरकारों ने आज तक पैरामिलिट्री सैनिकों के साथ सुविधाओं के नाम पर धोखा दिया है। हमें यह लड़ाई संगठित होकर तब तक जारी रखनी है जब तक समस्याओं का समाधान नहीं होता।
बैठक में राम लाल डोगरा, अर्जुन सिंह, तुलसी दास, चगर सिंह, बलदेव सिंह, थोडू राम, राम प्रकाश, मोहन लाल, सोमनाथ आदि मौजूद थे।