आरएस पुरा। गांव चक तालवा में खेत में काम करते समय पानी के लिए लगाई मोटर से करंट लगने पर युवक की जान चली गई। उसकी पहचान सुखविंद्र सिंह के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि खेत में काम करते समय पानी की आपूूर्ति के लिए लगाई मोटर की तार करंट की चपेट में आने पर उसे करंट लग गया। आसपास के लोगों ने परिजनों के सहयोग से सुखविंद्र सिंह को उपजिला अस्पताल में पहुंचाया, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। संवाद