बिश्नाह। कस्बे के वार्ड-8 निवासी एक परिवार उस समय सदमे में आ गया, जब उनके दो वर्षीय बच्चे को घर में ही करंट लग गया। उसकी मौत हो गई।
बच्चा शनिवार को घर में खेल रहा था। अचानक उसका हाथ बिजली के किसी तार से लग गया। परिवार के सदस्यों ने उसे अचेत अवस्था में पड़े देखा, तो उसे उप जिला अस्पताल ले आए। जहां डॉक्टरों ने उसे जीएमसी रेफर कर दिया। जीएमसी वालों ने बच्चे की जांच के बाद उसे मृत लाया घोषित कर दिया। बच्चे के माता-पिता उस समय घर में मौजूद नहीं थे। बच्चे की पहचान कान्हा पुत्र जोगिंदर पाल के रूप में हुई। वह बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल मैं तैनात हैं। बच्चे की मौत के बाद पूरा परिवार सदमे में है। दो बहनों का यह एकमात्र भाई था। इस दंपति को 12 साल बाद बेटा पैदा हुआ था।