फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाब की भूमि पर अवैध कव्जा होने पर एसडीएम आरएस को ज्ञापनपत्र सौंपा

विज्ञापन
गांव महेशियां का एक प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार एसडीएम को तलाव के मामले के वारे ज्ञापनपत्र देकर जान - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
आरएस पुरा। मीरां साहिब ब्लॉक के अधीन गांव महेशियां के लोगों के एक प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को आम आदमी पार्टी के नेता ओमप्रकाश खजूरिया की अध्यक्षता में एसडीएम रामलाल शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान गांव में सरकारी तालाब पर कब्जा किए जाने की शिकायत की। स्थानीय लोगों ने एसडीएम को मांगों का ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया कि गांव में 4 कनाल भूमि पर बने तालाब पर कुछ लोगों कब्जा कर लिया गया है। इसके चलते प्रशासन को दोषी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। स्थानीय लोगों ने कहा कि जल्द से जल्द इस कब्जे को रोकने के लिए प्रशासन को कार्रवाई करनी चाहिए। ओमप्रकाश खजूरिया ने कहा कि प्रशासन को जल्द से जल्द कार्रवाई करने की जरूरत है। एसडीएम ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि सरकारी जमीन पर किसी का कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि तहसीलदार को निर्देश दिए कि वह मामले की जांच करें और 15 मार्च के भीतर सरकारी भूमि पर हुए अवैध कब्जे को हटाकर गांव की गठित कमेटी को सौंपे।
विज्ञापन

इस अवसर पर नंबरदार विशंभर सिंह, पंच बलवीर सिंह, पंच दयाराम, कुलदीप मनजोत्रा, तिलक राज,जनक राज सहित गांव के अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें