फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में साइकिल चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। सीमावर्ती गांव भोली चक्क के पास हुई दुर्घटना में साइकिल चालक की जान चली गई। उसकी पहचान मोहम्मद सादिक (50) पुत्र रहमत मस्सी निवासी गांव चकरोईं के रूप में हुई। मोहम्मद सादिक साइकिल से जा रहा था कि अचानक अज्ञात मोटरसाइकिल चालक ने उसे टक्कर मार दी। इसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव के लोगों ने उसे उपजिला अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मृत लाया घोषित कर दिया। भागते समय मोटरसाइकिल चालक का मोबाइल वहीं गिर गया, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मोटरसाइकिल चालक की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें