परगवाल। क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्षेत्र को करोना मुक्त करने के लिए अपना अभियान छेड़ रखा है। इसी कड़ी में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मुख्य बाजार में दुकानदारों के कोरोना टेस्ट किए। इस मौके पर तहसीलदार इम्तियाज, नायब तहसीलदार संसार सिंह, चौकी प्रभारी मदनलाल शर्मा और डॉक्टर पुष्पेंद्र सिंह मुख्य रूप से अभियान का हिस्सा बने रहे। इस मौके पर 60 दुकानदारों के टेस्ट किए गए, जिनमें चार संक्रमित पाए गए। संक्रमितों को होम क्वारंटीन कर दिया गया। स्वस्थ विभाग का कहना है कि वह अपना अभियान इसी तरह से आगे भी जारी रखेंगे।