आरएस पुरा। सीमावर्ती क्षेत्र के गांव घराना के पास वीरवार को एक व्यक्ति का शव मिला। उसकी पहचान प्रेमचंद (42) पुत्र काला राम के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि प्रेमचंद काम के लिए आरएस पुरा आया था। बुधवार शाम को वह घर नहीं लौटा। वीरवार सुबह घराना-फत्तूचक सड़क मार्ग के पास खेतों में उसका शव मिला। खेतों के पास ही प्रेमचंद की बाइक भी खड़ी थी। सुबह ग्रामीणों ने उसे देखे जाने पर परिजनों को जानकारी दी। आरएस पुरा पुलिस को इसके बारे में जानकारी देने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए उपजिला अस्पताल में लाया गया। पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। संवाद