फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव ढांगरी में हुई चोरी में एक हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। पुलिस चौकी ज्यौड़ियां की पंचायत कलीठ के गांव ढांगरी में बुधवार रात को हुई चोरी मामले में पुलिस ने एक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार हिरासत में लिए व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। सनद रहे कि बुधवार को पंचायत कलीठ के गांव ढांगरी में एक सैनिक के घर में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सैनिक कुलविंदर सिंह ड्यूटी पर है। उसका परिवार भी उसके साथ है। चोर मकान के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसे, और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने बिजली का ट्रांसफार्मर चोरी कर लिया और एसी खोलने की भी कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें