विजयपुर। ड्यूटी पर तैनात एक यातायात पुलिसकर्मी की बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। मृतक जवान का नाम बहादुर हुसैन पुत्र स्व. शेर मोहम्मद बताया गया है। जो विजयपुर के धमोर (जख) का रहने वाला था। यातायात पुलिस का यह कर्मी टोल प्लाजा, सरोर अड्डा के पास तैनात था। अचानक इसे दिल का दौरा पड़ा और हालत बिगड़ने पर इसे विजयपुर के सरकारी इमरजेंसी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। संवाद