फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। कस्बे के वार्ड पांच में रविवार को 30 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव उसी की दुकान के भीतर लटका मिला है। उसकी पहचान देवेंद्र कुमार पुत्र गिरधारी लाल के रुप में हुई। दोपहर के दो बजे तक उक्त युवक को लोगों ने देखा। तब कोई ऐसी बात नहीं थी। पांच बजे के करीब देवेंद्र कुमार को खाली पड़ी दुकान में फंदा लगाकर लटका हुआ देखे जाने पर लोगों को इसके बारे में जानकारी मिली। सगे संबंधियों द्वारा उसे उपजिला अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। पुलिस संदिग्ध परिस्थितियों में हुई युवक की मौत को लेकर मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें