फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परगवाल में पूरी तरह से लागू रहा लॉकडाउन

विज्ञापन
वीकेंड लॉकडाउन के दूसरे दिन परगवाल के मुख्य बाजार में छाया सन्नाटा।
विज्ञापन
परगवाल। वीकेंड लॉकडाउन के दूसरे सप्ताह एक बार फिर सीमा क्षेत्र परगवाल की सड़कें सुनसान दिखाई दीं। जम्मू जिला प्रशासन की ओर से लगाए गए वीकेंड लॉकडाउन का रविवार को सड़कों पर असर दिखा। सड़कों पर दौड़ने वाली गाड़ियां नदारद रहीं। मुख्य बाजार में दुकानें बंद रहने से बाजार सुनसान नजर आए सब्जियों की दुकानें बंद रखकर दुकानदारों ने इस लॉकडाउन को सफल बनाने में पूरा योगदान दिया। रविवार का दिन होने से ज्यादातर लोग घरों में ही दुबके रहे। वहीं भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे गांवों में भी दुकानदारों ने लॉकडाउन का पूरा पालन कर दुकानें बंद रखीं, जिससे लोगों को जरूरत का सामना लेने में परेशानी रही। वहीं मुल्खा चौक और दानपुर चौक में भी दुकानें बंद रहने से सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें