फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोश मिले युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। रंगपुर गांव के श्मशान घाट के पास स्थानीय लोगों ने एक युवक को बेहोशी की हालत में पड़ा देखा। इसकी सूचना लोगों ने युवक के परिजनों पर पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने युवक को उपचार के लिए उपजिला अस्पताल आरएस पुरा पहुंचाया। यहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे जम्मू मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 18 वर्षीय रितेश चिब के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार को सौंप दिया है। पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में हुई युवक की मौत पर धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि युवक की मौत किन कारणों से हुई इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चलेगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें