विजयपुर। जलियांवाला बाग नरसंहार का प्रतिशोध लेने के लिए जनरल डायर को लंदन जाकर मारने वाले अदम्य साहसी शहीद सरदार ऊधम सिंह के बलिदान दिवस पर उनको याद किया गया और श्रद्धांजलि दी गई। नेताओं ने कहा कि मातृभूमि के लिए अपना त्याग कर दिया। इस मौके पर भाजपा नेताओं के अलावा संगठनों ने ऊधम सिंह को श्रद्धांजलि दी और याद किया। इस मौके पर भाजपा के किसान मोर्चा के पूर्व सचिव सुभाष सिंह जमवाल, उपजित सिंह, पूर्व सरपंच केशव दत्त शर्मा, पंकज सलाथिया, धीरज शर्मा, अजय शर्मा, संजीव शर्मा, ओमु सलाथिया, शशि पाल वैद, राहुल वैद, दीपक पगोत्रा आदि ने श्रद्धांजलि दी और उनको याद किया। उन्होंने कहा कि ऐसे बहुत कम लोग होते हैं जो अपनी मातृभूमि के लिए जान निछावर कर देते ऐसे वीरों पर पूरे देश को गर्व होता है।